मथुरा की एक मंदिर के पास ईमारत गिरने से पांच की मौत

0
Mathura

Mathura News: मंगलवार (15 अगस्त) को यूपी मथुरा के बांके बिहारी मंदिर के पास एक पुरानी इमारत का कुछ हिस्सा श्रद्धालुओं पर गिर गया। जहाँ ईमारत गिरने से पांच लोगों की जान चली गयी और चार अन्य जख्मी हो गए। इस बात की जानकारी अधिकारियो ने दी है।

लखनऊ में अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है और अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शाम को हुई है। पुलिस ने कहा कि बालकनी का एक बड़ा हिस्सा पहले घर के पास से गुजर रहे श्रद्धालुओं पर गिर गया और जब मलबे में फंसे लोगों को बचाने का काम चल रहा था, तो इमारत की एक दीवार ढह गई। अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन महिलाओं समेत पांच को मृत घोषित कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here