बलिया: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक सरगर्मी तेज

अलग अलग छोटी बड़ी पार्टी अपना ताल ठोक रही हैं।

0

उत्तर प्रदेश: बलिया (Ballia) में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक सरगर्मी तेज है। बलिया (Ballia) लोकसभा 72 सीट के लिये अभी बड़े राजनैतिक दलों ने अपने प्रत्याशी घोषित नही किये हैं, लेकिन इस सीट से भारतीय जननायक पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जननायक पार्टी ने कैप्टन वैभव सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।

कैप्टन वैभव सिंह (Captain Vaibhav Singh) भारतीय जननायक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और काफी अर्से से समाज सेवा मे सक्रिय हैं। उन्होने बलिया मे अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। महाशिवरात्रि के मौके पर उन्होने जरुरतमंदों को कम्बल वितरित किये। साथ ही उन्होने जरुरतमंदों को अर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होने इस मौके पर कहा कि बलिया मे बेरोजगारी और शिक्षा का अभाव उनके चुनाव का प्रमुख मुद्दा है। उन्होने कहा कि बलिया के नौनिहालों को समुचित शिक्षा, सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें और युवाओं को रोजगार के लिये वो चुनावी संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होने बेरोजगारो के पलायन को रोकने और जिले मे ही रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास का दम भी भरा। फिलहाल वो चुनाव को लेकर क्षेत्र मे जनसंपर्क अभियान मे जुटे हुये हैं। उनका दावा है कि उन्हे युवाओं का भरपुर समर्थन मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here