रायबरेली: पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या

0

यूपी के रायबरेली (Raebareli) में एक सगे भाई ने अपने अधेड भाई की पारिवारिक विवाद के चलते हत्या कर दी। इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना की बात मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेना शुरू किया।

पारिवारिक विवाद में पीट-पीट कर दी गई हत्या

रायबरेली (Raebareli) जिले में मिल एरिया थाना क्षेत्र के अमावा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर सगे भाई ने अधेड़ की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार छोटू और सोनू दोनों सगे भाई हैं। यह परिवार आम तौर पर चंडीगढ़ में रहता है। यहां अमावा में भी इन्होंने घर बनवा रखा है। वर्तमान में दोनों भाई अमावा में ही रह रहे थे किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान सोनू ने अपने परिवार के साथ मिलकर भाई छोटू की पीट-पीट कर हत्या कर दी। देर शाम मामले की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर घटना की पड़ताल शुरू कर दी है। पता चला है कि पुलिस ने आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है। लेकिन थाना अध्यक्ष को फोन मिलाने पर उनका फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर बता रहा था। इसलिए गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here