बरेली: सरिया काटकर जेल से फरार हुआ था आरोपी, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

0

यूपी के बरेली (Bareilly) में सरिया काटकर हवाला से फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सरिया काटकर जेल से फरार हो गया था।

पुलिस ने फरार आरोपियों के ऊपर रखा था 20-20 हजार रुपए का इनाम

बरेली (Bareilly) जिले के बिहारीपुर ढाल निवासी हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव और सीबीगंज के पस्तौर निवासी गैंगस्टर सचिन सैनी 23 फरवरी को पेशी के दौरान सदर हवालात की सरिया काटकर फरार हो गया था काफी तलाश के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं लगा तो एसएसपी ने दोनों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। वहीं पुलिस के मुताबिक सचिन सैनी चौपुला पुल के पास अपने किसी दोस्त से पैसे लेने आ रहा था उसी समय पुलिस ने यहां घेराबंदी करके उसे दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने फरार होने की बताई वजह

पुलिस की गिरफ्त में आए फरार आरोपी ने बताया कि फरारी के बाद वह अंकित यादव के साथ अलग-अलग जिलों में घूमता रहा था कुछ दिन पहले उसके पास पैसे खत्म हो गए तो एक दोस्त से पैसे लेने बरेली लौटा था पुलिस को बताया कि उसकी अंकित से जेल में ही दोस्ती हुई थी। अंकित की पत्नी और दोस्त ने उन्हें सरिया काटने के लिए ब्लेड लाकर दिया सचिन ने बताया कि 13 फरवरी को भी दोनों पेशी पर आए थे उसी दिन सरिया को आधा काटकर उन्होंने छोड़ दिया 23 फरवरी को दोबारा पेशी पर आए तो बाकी बची भी सरिया काटी और फरार हो गए दोनों फरार होकर कुछ समय संजयनगर में रहे उसके बाद कुछ दिन किला क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों और सिटी स्टेशन के पास के रहने वाले अपने दोस्तों के पास रहे इसके बाद अंकित उससे अलग हो गया अंकित अब मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा है इसलिए उससे उसका कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा है हवालात की सरिया काटकर फरार होने वाले 20 हजार के इनामी सचिन सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है उससे पुलिस पूछताछ कर साक्ष्य इकट्ठे कर रही है। उसके साथ फरार हुए हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here