हापुड़: तमंचा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

0
Hapur Illegal arms factory

यूपी के हापुड़ (Hapur) में पुलिस ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की।

अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हापुड़ (Hapur) जिले के थाना कपूरपुर की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने यहां पर भारी मात्रा में बने अधबने तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।पुलिस को आशंका है कि इन अवैध तमंचों का इस्तेमाल निकाय चुनाव में किए जाने की तैयारी थी,लेकिन इससे पहले कि ये बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब हो पाता पुलिस ने छापा मारकर इन्हें बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से 10 तमंचे 315 बोर, एक रायफल 315 बोर, एक बंदूक 12 बोर, एक अधबना तमचा 315 बोर,एक एलईडी लाइट व भारी मात्रा में अवैध अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए है।

एएसपी ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री के बारे में दी जानकारी

एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि उक्त हथियार को एनसीआर के क्षेत्र में सप्लाई करना पाया गया है। आरोपी थाना धौलाना से भी तमंचा फैक्ट्री में जेल जा चूका है। आरोपी के खिलाफ अन्य मुकदमो की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया और आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अब इस मामले में दूसरे आरोपी इफ्तिखार की तलाश तलाश में जुट गई है पुलिस का कहना है कि निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं. आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here