सोनकच्छ: वाहन की टक्कर से गाड़ी गिरी नदी में, गाड़ी में सवार थे 4 लोग

0

Madhya Pradesh: देवास जिले (Dewas) के सोनकच्छ (Sonkachch) में एक टवेरा गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टवेरा गाड़ी नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गये, जिसमें से एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार टवेरा गाड़ी नंबर एम पी 09 बी डी 4452 इन्दौर भोपाल रोड पर सोनकच्छ (Sonkachch) से अरनिया जा रही थी। तभी अज्ञात ट्रक ने गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है।

हादसे में उर्मिला पति ओमप्रकाश (36 वर्ष) को गंभीर चोटें आई है और हाथ-पैर में फ्रैक्चर भी आया है। साथ ही अरविंद पिता ओमप्रकाश (21 वर्ष) को सिर में चोट बताई जा रही है। टवेरा में सवार अंजलि पिता ओमप्रकाश (14 वर्ष) को सिर और चेहरे पर चोट है और काजल पिता ओमप्रकाश (17 वर्ष) को सिर और चेहरे पर चोट आई है। उर्मिला और अरविंद का इलाज देवास के निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं अंजलि और काजल का इलाज एमजी अस्पताल में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here