इटावा: पुलिस ने फरार 10000 के इनामी तस्कर को किया गिरफ्तार

0
Etawah police good work

यूपी के इटावा (Etawah) मे पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक ₹10000 के इनामी शराब तस्कर को गिरफ्तार करने का काम किया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि तस्कर लंबे समय से फरार चल रहा था जिसकी तलाश की जा रही थी।

मुखबिर की सूचना पर शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार

इटावा (Etawah) जिले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना भरथना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रानतर्गत भ्रमणशील थे । इसी दौरान अभिसूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0स0 18/2024 मे वांछित अभियुक्त अर्जुन पाण्डेय पुत्र कैलाश बाबू पाण्डेय, कृष्णानगर चौराहे पर फ्लाई ओवर की तरफ कंही जाने की फिराक में खड़ा हैं । सूचना पर तत्काल कार्यावाही करते हुये थाना भरथना पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अर्जुन पाण्डेय पुत्र कैलाश बाबू पाण्डेय को कृष्णानगर चौराहे से गिरफ्तार किया गया । पकड़े गए शराब तस्कर के ऊपर ₹10000 का इनाम घोषित किया गया था जो कि लंबे समय से फरार चल रहा था।

एसएसपी ने पकड़े गए तस्कर के बारे मे दीं जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि जून 2023 में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब को पकड़ने का काम किया था। शराब को बिहार ले जाया जा रहा था। हमारी चौबिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से शराब को पकड़ने का काम किया था। इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था लेकिन राजस्थान का रहने वाला एक आरोपी फरार चल रहा था जिसके ऊपर ₹10000 के इनाम घोषित किया गया था। जिसको लेकर हमारे पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी लेकिन भरथना पुलिस ने उसको गिरफ्तार करने का काम किया है। पकड़े गए आरोपों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसको जेल की सलाखो के पीछे पहुंचाने का काम किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here