बलिया: अस्पताल के लिफ्ट में मिला महिला का शव, मचा हड़कम्प

यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के हालिस्टीक केयर हॉस्पिटल का है। जहां अपनी बहू की डिलेवरी कराने आयी महिला अचानक दो दिन पहले गायब हो गयी।

0

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहां एक प्राईवेट अस्पताल के लिफ्ट मे एक महिला का शव मिला है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के हालिस्टीक केयर हॉस्पिटल का है। जहां अपनी बहू की डिलेवरी कराने आयी महिला अचानक दो दिन पहले गायब हो गयी। दो दिन बाद उसकी लाश इसी निजी अस्पताल के लिफ्ट मे मिली।

वही बताया जा रहा है कि मृतका अपनी बहू की डिलेवरी के लिये प्राईवेट अस्पताल मे पहुंची थी। बहू को भर्ती कराने के बाद 23 जनवरी को अचानक महिला अस्पताल से लापता हो गयी। परिजन महिला की तलाश करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। परिजनो ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है। इसी बीच 25 जनवरी को महिला की लाश अस्पताल के लिफ्ट मे मिली। जिसके बाद पुरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here