सरदार पटेल की मूर्ति तोड़ने पर माकड़ौन में पथराव, 2 पक्ष आमने-सामने

0
Sardar Patel

उज्जैन के माकड़ौन में गुरुवार की सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति उखाड़कर तोड़फोड़ करने पर हुआ। एक पक्ष के लोगों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर मूर्ति गिरा दी। फिर रॉड और पत्थर मारकर मूर्ति में तोड़फोड़ की। इससे दूसरा पक्ष नाराज हो गया।

दोनों पक्षों में पथराव हुआ और लाठियां चलीं। उग्र भीड़ ने कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी। कुछ गाड़ियों में आग लगा दी। कई दुकानों में भी पथराव किया गया है। पथराव में सब इंस्पेक्टर लालचंद शर्मा घायल हुए हैं। कुछ और लोगों को भी चोट आई हैं। माकड़ोन के अलावा उज्जैन और तराना से भी भारी तादाद में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हल्का बल प्रयोग कर उग्र भीड़ को तितर-बितर किया। 6 लोगों को राउंडअप किया है।

वही इस हंगामे के बाद माकड़ोन के TI भीम सिंह देवड़ा को निलंबित कर दिया गया है। एहतियातन मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। माकड़ौन मंडी गेट और बस स्टैंड के पास जमीन खाली पड़ी है। भीम आर्मी चाहती है कि यहां डॉ. आंबेडकर की मूर्ति लगाई जाए। जबकि, पाटीदार समाज के लोग सरदार पटेल की मूर्ति लगाने की मांग करते आ रहे हैं। मामला पंचायत में विचाराधीन है। बुधवार रात इस जमीन पर सरदार पटेल की मूर्ति स्थापित कर दी। दूसरे पक्ष के लोगों को इसका पता चला तो वे सुबह जमा हो गए और मूर्ति गिरा दी। इस बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here