कौशाम्बी: फुल्की का ठेला लगाने वाले अधेड़ की ठंड से मौत

एक फुल्की का ठेला लगाने वाले अधेड़ की मंगलवार शाम ठंड से तबियत बिगड़ गयी और घर पहुंचा और सो गया, लेकिन वह नहीं उठा।

0

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में ठंड का सितम जारी है। ठंड के चलते जहाँ एक ओर लोग अपने घरों के अंदर रहने को मजबूर है, तो वही दूसरी ओर गरीब परिवार को कमाई के लिए भी ठंड में जूझना पड़ता है। एक फुल्की का ठेला लगाने वाले अधेड़ की मंगलवार शाम ठंड से तबियत बिगड़ गयी और घर पहुंचा और सो गया, लेकिन वह नहीं उठा। जिससे उसकी मौत हो गई, अधेड़ की मौत से उसकी पत्नी का बुरा हाल है।

नगर पालिका परिषद भरवारी के मूरतगंज कस्बे का ओम प्रकाश गुप्ता पुत्र लक्ष्मी नारायण उम्र लगभग 58 वर्ष कस्बे में ही फुल्की का ठेला लगाता था। घर पर उसकी पत्नी ही रहती थी। मंगलवार की शाम को वह ठेला लगाया हुआ था तभी उसे ठंड लग गई, तबियत बिगड़ते देख वह घर चला गया और सो गया। रात में ही उसकी मौत हो गई। सुबह पत्नी ने उसे जगाना चाहा लेकिन वह नही उठा, यह देख घर में कोहराम मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here