बांदा में धूमधाम से मनाया गया उत्तरप्रदेश का 75 वां स्थापना दिवस

कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही उत्तरप्रदेश की उपलब्धियों को भी गिनाया गया।

0

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में उत्तरप्रदेश का 75 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद आर.के सिंह पटेल द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम, कमिश्नर एवं सांसद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही उत्तरप्रदेश की उपलब्धियों को भी गिनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर में महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में तरह-तरह की दुकानें सजाई गई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here