UP:जिला प्रशासन ने 14वें मतदाता दिवस कार्यक्रम का किया आयोजन

इस कार्यक्रम में कमिश्नर बी.के त्रिपाठी, DM दुर्गा शक्ति नागपाल, DIG अजय कुमार व SP अंकुर अग्रवाल की अगुवाई में मतदाता दिवस मनाया गया।

0

भारतीय लोकतंत्र के मजबूत आधार को बनाए रखने के लिए मतदाता जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, यूपी के बाँदा में जिला प्रशासन ने 25 जनवरी 2024 को 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह शहर के राजा देवी डिग्री कॉलेज में मनाया गया।

इस कार्यक्रम में कमिश्नर बी.के त्रिपाठी, DM दुर्गा शक्ति नागपाल, DIG अजय कुमार व SP अंकुर अग्रवाल की अगुवाई में मतदाता दिवस मनाया गया।

वही कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान हमारा मौलिक अधिकार है और इसका प्रयोग हमें करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here