सिद्धार्थनगर: 26 जनवरी से सपा द्वारा पीडीए के तहत गांव-गांव में कार्यक्रम शुरू

0
Siddharthnagar

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में सपा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने 25 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सपा के आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी से सपा द्वारा पीडीए (प्रगतिशील समाजवादी गठबंधन) के तहत गांव-गांव कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत सपा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और उन्हें सपा की नीतियों के बारे में बताएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष से इंडिया गठबंधन से अलग हो रही पार्टियों को देखते हुए सपा के इंडिया गठबंधन से अलग होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है। यूपी में बीजेपी को अगर रोकने में कामयाब होगी तो वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव होंगे। उन्होंने कहा कि वह लगातार गठबंधन के दलों के साथ बैठक कर रहे हैं और सभी जिलाध्यक्षों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में बीजेपी को हटाएगी समाजवादी पार्टी की पीडीए एंडीए को हटाने का काम करेगी।

वहीं सिर्फ सपा काम नाम लेने पर व इंडिया का नाम नही लेने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह इंडिया गठबंधन से अलग नही है। उन्होंने कहा कि उनके व उनकी पार्टी द्वारा लगातार बैठक की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम जनता से मजबूत गठबंधन बना रहे हैं और यही गठबंधन बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here