सिद्धार्थनगर जिले में सपा ने निकाली तिरंगा रैली

0
Siddharthnagar district

सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar district) में सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डुमरियागंज रामकुमार उर्फ चिंकू यादव द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा रैली निकाली गई। यह रैली इटावा विधानसभा से निकाल कर शोहरतगढ़ विधानसभा के चिल्हिया चौराहे तक निकाली गई। इस रैली मे सैकड़ो की संख्या में बाइक रैली निकाल कर लोगों में संदेश देने का कार्य किया और अपनी लोकसभा की तैयारियों को भी जनता के बीच रखा।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डुमरियागंज रामकुमार उर्फ चिंकू यादव ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से वह हमें संदेश देना चाहते हैं। मोहबब्त का पैगाम देना चाहते हैं। आज जिस तरह से देश में नफरत की राजनीति की जा रही है। उस नफरत को हम मोहब्बत में बदलना चाहते हैं और इसी को लेकर हम शोहरतगढ़ से लेकर लोकसभा डुमरियागंज की जनता को देना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here