Mathura: कार ने ऑटो को मारी टक्कर, हादसे में 2 की मौत और 5 घायल

0
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार सुबह थाना रिफाइनरी इलाके के बरारी कट के निकट कार ने ऑटो में टक्कर मारी। घटना में दादी और नाती की जान चली गई, जबकि पांच लोग घायल हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र की राधा नगर कॉलोनी निवासी विष्णु परिजन के साथ नौगांव-तरौली निवासी मौसी के यहां से लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे बरारी कट के निकट ऑटो में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया और पांच लोग घायल हो गए।

घायलों को स्वर्ण जयंती अस्पताल और सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 40 वर्षीय यशोदा पत्नी कोमल सिंह और नाती लंबू उर्फ लब निवासी आगरा की मौत हो गई। वहीं विष्णु, पत्नी सिंटू, बेटी दिव्यांशी एवं शिवांगी सहित विष्णु पुत्र उदय सिंह निवासी नौगांव घायल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here