उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले (Hardoi) मे एक अधेड़ का शव बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला है। अधेड़ का शव मिलने से जिले में हड़कंप मच गया है। शव के मिलने की जानकारी पुलिस को दी गयी है। मृतक के पुत्र ने रंजिश के चलते गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जाँच मे जुटी हुई है।

हरदोई (Hardoi) के टडियावां थाना क्षेत्र के बरिया ताला में अधेड़ का शव बाग में जामुन के पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक के पुत्र ने गांव के अशोक पर एक दिन पहले चाकू लेकर जान से मारने की धमकी देने तथा रात में परिजनों के साथ मिलकर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।














