Uttar Pradesh: इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारी गार्ड रूम में फंदे से लटका मिला

घटना से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

0
Uttar Pradesh

घोसी कोतवाली क्षेत्र के बहरामपुर गांव स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गार्ड रूम में एजेंसी कर्मचारी का शव संदिग्ध अवस्था में लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना पहली नजर में आत्महत्या का मामला लग रहा है. पुलिया फिलहाल जांच कर रही है लेकिन उन्होंने कहा है कि पीएम रिपोर्ट आने तक मौत का कारण पता नहीं चल पाएगा।

जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के गोफा गांव निवासी अमित सिंह पटेल (22 )पुत्र सुरेंद्र सिंह कोतवाली क्षेत्र के ही बहरामपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी में रहकर वहां काम करता था। बुधवार की शाम वह भोजन करने के बाद गार्ड रूम में सोने चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह गैस एजेंसी कर्मचारी जैसे ही कार्यालय पहुंचकर आते ही गोदाम के अन्दर गार्ड रूम में पहुंचे। जहां देखा कि अमित का शव गमछे के बने फंदे पर लटक रहा है। कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरंत गैस एजेंसी के मैनेजर गोपाल सिंह के साथ पुलिस और एजेंसी मालिक शैलेस वर्मा को दी। उसके बाद मालिक ने मृतक के माता इंदु देवी को दी।

सूचना पर पहुंचे घोसी कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के संबंध में घोसी कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत का स्पष्ट कारण पीएम रिपोर्ट के आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

कान में लगा था ईयर फोन

बेटे की मौत की सूचना पर जब मृतका की मॉ पहुंची तो याया कि उसके कान में ईयर फोन लगा हुआ था।बताया कि मृतक दो भाई था, उसका बड़ा भाई अभिषेक सिंह फोर्स में दिल्ली में तैनात है। घटना से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here