Uttar Pradesh: गांव के लोगों को लालच देकर करा रहे थे धर्म परिवर्तन

0
Uttar Pradesh

पंवारा थाना क्षेत्र के रज्जूपुर गांव में 15 अगस्त की दोपहर में अनुसूचित बस्ती में गांव के लोगों को गुमराह कर एवं लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 37 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

थाना प्रभारी राजनारायण चौरसिया के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जितेंद्र कुमार, शिवकुमार, प्रिंस कुमार, रतन लाल व महेंद्र गौतम को गिरफ्तार कर थाने लाए। पुलिस ने ग्राम प्रधान सौरभ सरोज की तहरीर के आधार पर 37 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

थानाध्यक्ष राजनारायन चौरसिया का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य वांछितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here