Bareilly: ससुराल वालों ने बहू को बेरहमी से पीटा

पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत करने की बात कही है।

0
Uttar Pradesh

बरेली में एक शादीशुदा महिला को पीटने का वीडियो सामने आया है। कथित तौर पर ससुराल वालों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा। आंगन पर गिराकर उसके बाल खींचे गए। उसे थप्पड़ मारे। परिवार के ही किसी सदस्य ने घटना का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बांके की छावनी कॉलोनी की बताई गई है। वायरल वीडियो में एक युवती और महिला विवाहिता को बुरी तरह पीटते दिखाई दे रही है। दोनों ने विवाहिता को आंगन में गिराकर पीटा। युवती ने उसके बाल खींचे। विवाहिता चीखती रही, लेकिन आरोपियों को रहम नहीं आया।

वीडियो में विवाहिता की पिटाई करते दिख रही महिला और युवती उसकी सास ननद बताई गई है। एक महिला बीच-बचाव करते भी दिख रही है, वहीं वीडियो बनाने वाला शख्स मारने की बात कह रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद विवाहिता को घर से निकाल दिया गया।

पीड़ित विवाहिता का आरोप है कि ससुराल में दहेज की मांग को लेकर उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाता है। विरोध करने पर ससुराल वाले उसकी पिटाई करते हैं। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत करने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here