गाजियाबाद: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई स्टूडेंट घायल

0
Ghaziabad

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी के मीरपुर हिंदू गांव के बहार बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। बताया जा रहा है बस को बैक करने के दौरान यह हादसा हुआ। बस में 20 से अधिक बच्चे सवार थे। जहाँ पांच से छह बच्चों को चोट आई है। वही घायल हुए बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

वही इससे पहले भी गाजियाबाद में नेशनल हाइवे पर बस और कार के बीच हुई टक्कर हुई थी, जिसमे 6 लोगों की मौत हो गई थी। बताया गया था कि उसमे एक स्कूल बस भी था, हालाँकि उस बस में कोई स्टूडेंट नहीं था। वह बस गलत दिशा से आ रही थी। इस मामले पर ट्रैफिक अधिकारी ने भी प्रतिक्रिया दी थी। वही पुलिस ने बताया था कि इस मामले में 2 लोग गंभीर रूप से घायल थे और इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here