इटावा: पुलिस अपने थाने की नहीं कर सकी रक्षा, चोरी हो गए 30 वाहन

0
Friends Colony Police Station

यूपी के इटावा (Etawah) में पुलिस अपनी थाने की खुद रक्षा नहीं कर पाई और थाने से 30 वाहन चोरी हो गए। इस मामले की जानकारी जब पुलिस के अधिकारियों को हुई तो उन्होंने पूरी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी।

पुलिस थाने की करती रही रखवाली चोरी हो गए वाहन

इटावा (Etawah) जिले में एक मामला सामने आया है। जहां पुलिस लगातार सुरक्षा के दावे पेश करती है तो वही इस पुलिस के दावे खोखले साबित होते हुए दिखाई दे रहे हैं। हम बात कर रहे हैं फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की। यहां थाने में हमेशा पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं और पुलिस का कड़ा पहरा भी हमेशा रहता है लेकिन उसके बावजूद भी खाने से माल चोरी हो जाए यह काफी हैरान कर देने वाली बात है। दरअसल थाने के अंदर मौजूद 30 वाहन अचानक से चोरी हो गए। इन वाहनों के चोरी हो जाने के बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

थाने के अंदर से वाहन चोरी हो जाने के मामले में पुलिस के तरफ से धारा 409 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला दर्ज करते हुए बताया गया है कि थाने में जो वाहन खड़े थे उनका 2015 से 2023 के बीच में 207 एमबी एक्ट के तहत सीज किया गया था। इसी के साथ थाने में राकेश सरकारी कैश बुक के मुताबिक ₹56900 भी काम पाए गए हैं। वहीं अगर इसमें वाहनों की बात की जाए तो दो दर्जन दो पहिया वाहन है तो वहीं दो दर्जन चार पहिया वाहन भी मौजूद है। वाहनों की चोरी हो जाने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार थाने के अंदर से इतनी वाहन कैसे चोरी हो गए। कोई पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहनों को बरामद कर लिया जाएगा और खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here