इटावा: शिवपाल ने बताया क्यों चलाई गई थी बीजेपी के राम भक्तों पर गोली

0

यूपी के इटावा (Etawah) में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव एक कार्यक्रम में पहुंचे यहां पर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा हमेशा से झूठ बोलने का काम करती है और अभी भी झूठ बोलने का काम कर रही। जनता को बीजेपी की हकीकत का पता चल गया है।

लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी तैयार

इटावा (Etawah) मे नगर सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव पहुंचे यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के मामले पर कहा कि पार्टी नेतृत्व अगर मुझे चुनाव लड़वाने का फैसला लेगी तो मैं चुनाव जरूर लडूंगा। आगे कहा कि समाजवादी पार्टी यूपी में 80 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। अगर इंडिया गठबंधन की तरफ से जिस भी उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतर जाएगा उसका साथ समाजवादी पार्टी के लोग पूरा देंगे। वही शिवपाल ने बीएसपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार बीएसपी का समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन हुआ था। जब दोनों ने चुनाव मिलकर लड़ा था तो बीएसपी को 10 सीटे समाजवादी पार्टी की वजह से मिली थी। फिर विधानसभा का चुनाव हुआ तो बीएसपी एक सीट पर ही सिमट कर रह गई। मायावती ने दलितों को लूटने का काम किया और इसी वजह से वह दौलत की बेटी बन गई।

इसलिए बीजेपी के राम भक्तों पर चलाई गई थी गोली

शिवपाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि अयोध्या में स्टे लगा होने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी के राम भक्तों ने उग्र हिंसा प्रदर्शन किए थे। वहीं सरकार को संविधान की रक्षा करने के खातिर गोलियां चलवानी पड़ी थी। बीजेपी के लोग राम मंदिर बनवाने का दावा कर रहे हैं असल में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राम मंदिर बन रहा है। वहीं उन्होंने कहा है कि बीजेपी के द्वारा राम मंदिर निर्माण में एंट्री किए जाने से सनातन समाज के लोग और शंकराचार्य काफी नाराज हैं।यह लोग अपना फायदा उठाने के लिए अधूरे राम मंदिर का उद्घाटन कर रहे हैं जिससे इन्हें लोकसभा चुनाव में फायदा हो सके। यह लोग बस फायदे के लिए काम करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here