इटावा: शिवपाल के बेटे ने चुनाव को लेकर नई कमेटी की गठित

0
Ankur Yadav

यूपी के इटावा (Etawah) में शिवपाल यादव के बेटे अंकुर यादव ने सपा कार्यालय पर पहुंचकर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक नई कमेटी गठित कर दी है। जिसमें कई लोगों को शामिल किया गया है।

लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी कर रही सपा

इटावा (Etawah) के सिविल लाइन इलाके में मौजूद समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शिवपाल सिंह यादव के बेटे अंकुर यादव पहुंचे। जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नगर कमेटी का भी ऐलान किया गया जिसमें एक अध्यक्ष, 2 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी, 17 सचिव और 12 सदस्यों का ऐलान किया गया। वही अंकुर यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि चुनाव में वक्त कम रह गया है आप लोग जमीन पर उतरकर जनता के बीच पहुंचकर जनता को समाजवादी पार्टी के द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दें।

मजबूती के साथ लड़ा जाएगा लोकसभा चुनाव

समाजवादी पार्टी के नेता अंकुर यादव ने पार्टी कार्यालय पर नई कमेटी का गठन करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से जनता काफी परेशान है। बीजेपी से जनता काफी परेशान हो चुकी है और इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जनता बीजेपी को सबक जरूर सिखाएगी। वही उन्होंने कहा कि हमने पार्टी कार्यकर्ताओं को आदेश दिए हैं कि आप लोग जनता के बीच पहुंचे और मजबूती के साथ चुनाव लड़े अगर हम लोग 2024 का चुनाव जीतेंगे तो समाजवादी पार्टी और भी मजबूत होगी। वही जयंत चौधरी के बीजेपी में जाने की अटकलें को लेकर उन्होंने कहा है कि अभी तक तो उन्होंने किसी भी तरीके का बीजेपी में जाने का बयान नहीं दिया है और मुझे मालूम है कि जयंत चौधरी किसानों के नेता है और वह बीजेपी मे नहीं जाएंगे वह इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।वहीं उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहां है कि अचानक से नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हो गए हैं लगता है कि उन पर किसी तरीके का दबाव बनाए गए हो और वह अचानक से एनडीए में शामिल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here