सिद्धार्थनगर: 10 वर्षीय बालिका को कुत्तो के झुंड ने हमलाकर उतारा मौत के घाट

0

Siddharthnagar: यूपी के सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar) के इटावा (Etawah) थानाक्षेत्र के बरगदवा गाँव में बीती शाम एक 10 वर्षीय बालिका को कुत्तो के झुंड ने हमलाकर नोच नोचकर मार डाला। पूरा मामला बीती शाम का है, जब बरगदवा गाँव की रहने वाली आबिद की बेटी तरन्नुम लगभग 3 बजे शाम को स्कूल से घर लौटी और खाना खाकर अपनी बकरियों को चराने के लिए लेकर घर से खेतों की तरफ गई थी। बकरियां चरने लगी तो वह वही वह खेत की मेड़ पर घास काटने लगी। इसी दौरान कुछ कुत्तो का झुंड वंहा पहुचा और घास काट रही बच्ची पर हमला बोल दिया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर कुछ बच्चे गाँव पहुचे और मामले की जानकारी दी। जब गाँव के लोग खेत मे पहुचे तब तक कुत्तो के नोचने से तरन्नुम की मौत हो चुकी थी।

इस घटना से गाँव मे मातम फैल गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भरने की कार्यवाही शुरू की तो बच्ची के परिजन एवम ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम न कराने का निवेदन किया। जिसके बाद सबकी सहमति से शव को परिजनों को सौप दिया गया। परिजनों ने रात में ही बच्ची को सुपुर्दे खाक कर दिया।

इस पूरे मामले को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि 7 फरवरी की शाम का मामला है। जब खेतो में कुत्तो ने बच्ची पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। हमारे यंहा बाहर से कई आवारा कुत्ते आयें है। इनके डर से ग्रामीण भयभीत है। इनकी धरपकड़ के लिए हम लोग एसडीएम इटावा को लिखित प्रार्थना पत्र देंगे। जिससे इन आवारा कुत्तों से हमारी रक्षा हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here