वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे अखिलेश यादव

एयरपोर्ट पर सपा कार्यकताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। लगभग 12:55 बजे सपा अध्यक्ष सड़क मार्ग द्वारा शहर के लिए रवाना हुआ।

0

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर 12:40 बजे सपा मुखिया अखिलेश यादव पहुंचे। एयरपोर्ट पर सपा कार्यकताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। लगभग 12:55 बजे सपा अध्यक्ष सड़क मार्ग द्वारा शहर के लिए रवाना हुआ।

सपा मुखिया ने टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर एराइवल गेट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम योगी के काशी मथुरा बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ये कौन तय करेगा कि कौन पांडव है कौन कौरव है। हमारे लिए संविधान और कोर्ट सबसे बड़ी है। जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने पर अखिलेश यादव बोले बीजेपी दलों को तोड़ना जानती है।

शहर पहुंचकर अखिलेश यादव ने तुलसी घाट स्थित संकटमोचन मंदिर के महंत विशंभर नाथ मिश्र के निवास पर पहुंचे। उन्होंने महंत विशंभर नाथ मिश्र की मां को श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here