दिल्ली में बड़ा हादसा, गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिरने से चार लोग जख्मी

0
Delhi

दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहाँ के गोकुलपुरी में उस समय हंगामा मच गया, जब मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा भरभराकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान 3-4 लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्टेशन के ढह गए हिस्से की चपेट में तीन से चार वाहन आ गए। अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचना दी गई और बचाव अभियान जारी है। वहीं इस हादसे के बाद पिंक लाइन मेट्रो की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक, सुबह 11 बजे मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखने के लिए जो बाउंड्री वॉल बनी थी उसी का एक बड़ा हिस्सा मेन रोड पर गिर गया। इस दौरान नीचे सड़क पर गुजर रहे तीन से चार लोग आ गए, जिससे वह घायल हो गए। एक शख्स दीवार के मलबे के नीचे फंस गया जिससे उससे बुरी तरह से चोटें आईं हैं। हालांकि अन्य लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। इसके साथ ही मलबे में 3-4 मोटरसाइकिलें भी दबने की सूचना है।

वहीं इस हादसे के बाद मौजपुर से शिव विहार तक मेट्रो सेवाएं बाधित हैं। हादसा स्थल पर फायर सर्विस की चार गाड़ियां मौजूद थीं। पुलिस घायल शख्स की पहचान की भी कोशिश कर रही है। घटना को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार है। रास्ते से जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटा लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here