Hyderabad: निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा भरभराकर गिरा

निर्माणाधीन फ्लाईओवर के रैंप का एक हिस्सा भरभराकर निचे गिर गया। इस हादसे में कम से कम आठ मजदूर घायल हो गए है।

0

हैदराबाद (Hyderabad) से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहाँ निर्माणाधीन फ्लाईओवर के रैंप का एक हिस्सा भरभराकर निचे गिर गया। इस हादसे में कम से कम आठ मजदूर घायल हो गए है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा सागर रिंग रोड (Sagar Ring Road) पर हुआ जहां ट्रैफिक चौराहे पर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि, हादसा उस समय हुआ जब मजदूर खंभों के ऊपर स्लैब बिछा रहे थे।

इस घटना में एक इंजीनियर और सात कर्मचारी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनमें से एक की हालत गंभीर है। घायल उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं। उनमें से चार की पहचान रोहित कुमार, पुनीत कुमार, शंकर लाल और जितेंद्र के रूप में हुई है।

एलबी नगर के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर श्रीधर रेड्डी ने कहा कि, जब मजदूर स्लैब बिछा रहे थे तो एक छोटा सा हिस्सा ढह गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। एसीपी ने कहा कि, चूंकि फ्लाईओवर का काम अभी भी चल रहा है, इसलिए खराब गुणवत्ता के लिए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकती है। राचकोंडा पुलिस आयुक्त डीएस चौहान और एलबी नगर डीसीपी साई श्री ने भी घटनास्थल का दौरा किया। स्थानीय विधायक सुधीर रेड्डी ने भी दुर्घटनास्थल का दौरा किया और कार्यकर्ताओं से बात की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here