Delhi News: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली (Delhi) में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (National Highway-48) के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर जाने से बुधवार को एक क्रेन संचालक की मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त मनोज सी. ने बताया कि, समालखा के पास फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से क्रेन चलाने वाला एक व्यक्ति घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी निधन हो गयी।
बता दे कि, दिल्ली (Delhi) से गुरुग्राम (Gurugram) जाने वाले रोड पर शिव मूर्ति के नजदीक आज सुबह 10 बजे यह हादसा हो गया। समालखा से महिपालपुर तक एक नया फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। यह हादसा इसी निर्माणधीन फ्लाईओवर के एक हिस्से के गिरने की वजह से हुआ है। अंडर कंट्रक्शन साइट पर फ्लाईओवर का एक सेगमेंट चलती क्रेन पर गिर गया जिससे नीचे खड़ा एक जेसीबी चालक इसकी चपेट में आ गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद कंपनी से जुड़े लोग कह रहे हैं कि मजदूर नहीं थे इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। फ्लाईओवर के सेगमेंट को ऊपर जैक से बांध दिया गया था लेकिन उसमें कुछ चूक हो गई जिसकी वजह से ये सेगमेंट गिर गया। वही ये हादसा दिल्ली-गुरुग्राम हाइवे से 100 मीटर अंदर की तरफ हुआ है। फिलहाल दिल्ली पुलिस, फोरेंसिक टीम, NHAI के लोग इसकी जाँच-पड़ताल कर रहे है।














