पुलिस ने सिद्धार्थनगर जिले में चोरी हो रहे ट्रकों के साथ पांच शातिर को पकड़ा

सिद्धार्थनगर जिले की पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। मोहाना थाना एसओजी और सर्विलांस टीम ने जिले में चोरी हो रहे ट्रकों के साथ पांच शातिर ट्रक चोरों को पकड़ा है।

0

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) जिले की पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। मोहाना थाना एसओजी और सर्विलांस टीम ने जिले में चोरी हो रहे ट्रकों के साथ पांच शातिर ट्रक चोरों को पकड़ा है। इनके पास से चोरी की हुई एक ट्रक और डीसीएम के साथ तीन कटे व ट्रकों के इंजन के अलावा दो लाख पच्चीस हजार रुपये बरामद हुए है।

वही पकड़े गये ट्रक चोर इकबाल, मुकीम जनपद अमेठी के रहने वाले तो वही विनोद गुप्ता सुल्तानपुर इसके अलावा कय्यूम और मोहम्मद शफीक महराजगंज जिले के भारत नेपाल सीमा के सोनौली में कबाड़ की दुकान चलाते है। सरगना इकबाल अपने साथियों के साथ डीसीएम गाड़ी से पहले रेकी करता है। वह सुनसान जगह पर खड़े ट्रकों अलग किस्म की चाभी का प्रयोग कर उसे सुनसान रास्ते पर कबाड़ की दुकान पर बेच देता है , ये ऐस रास्ते का प्रयोग करते है जहां टोल प्लाजा न हो। इसके माध्यम ये कबाड़ की दुकान पर पहुचा देते है।

जहां दो दिन के अंदर कबाड़ी ट्रकों को काट कर पूरी तरह उसका नामों निसान मिटा देते है। ये शातिर ट्रक चोर ऐसे जिले को प्रयोग करते जहां उनके ऊपर शक न हो। बरामद ट्रक के बारे में बताया कि, ये ट्रक नही थी इसको दूसरे रंग में रंग कर नेपाल देश मे बेचने जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। वही पुलिस आगे की कार्यवाही कर इन शातिर चोरों को जेल भेजने की तैयारी में जुट गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here