Basti: 2 दिन, 2 बेटे और दो हत्याएं, बेरहम बेटों ने पिता को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दो दिन के अंदर दो कत्ल से हड़कंप मच गया, दो बेटों ने अपने पिता का बड़ी बेरहमी से कत्ल कर दिया।

0
basti

उत्तर प्रदेश के बस्ती (Basti) जिले में दो दिन के अंदर दो कत्ल से हड़कंप मच गया। दो बेटों ने अपने पिता का बड़ी बेरहमी से कत्ल कर दिया। पहली घटना लालगंज थाना क्षेत्र के शोभनपार गांव में सोमवार को उस समय हुई जब एक कलयुगी शिक्षक के बेटे ने कुदाल से अपने पिता की हत्या कर दी। दूसरी घटना बस्ती (Basti) जिले के सदर कोतवाली के परासी गांव की है। जहां पर बेटे ने प्रॉपर्टी विवाद के दौरान अपने ही पिता पर हमला कर बेरहमी से मार डाला। जब मां और भाभी मदद के लिए आगे आईं, तो उन पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।

आप को बता दें सदर कोतवाली के परासी गांव के रहने वाले 70 वर्षीय गौरी शंकर चौधरी को उनका ही बेटा विजय प्रकाश चौधरी ने प्रोपर्टी के विवाद में पहले जमकर पीटा फिर पेट में चाकू घोंप कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं अपनी मां और भाभी पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने गौरी शंकर चौधरी को मृत घोषित कर दिया। उनकी डेड बॉडी को मोर्चरी में रखवा दिया गाय है। बाकी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि परासी गांव में गौरी शंकर की हत्या की सूचना मिली जिसपर मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक गौरी शंकर ने कुछ दिन पहले 2 बिस्सा जमीन 15 लाख में बेची थी। अभियुक्त विजय उसमें से हिस्सा मांग रहा था लेकिन वह पूरा धन अपने छोटे बेटे सत्य प्रकाश को देना चाहते थे। उसी बात को लेकर विवाद हुआ और बड़े बेटे विजय ने अपने पिता गौरी शकर को चाकू मार कर हत्या कर दी।

मां सुभावती और छोटे भाई की पत्नी मंजू को भी चोट आई है जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है वो अब खतरे से बाहर हैं। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्त को अरेस्ट करने के लिए टीमें लगा दी गई है आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here