डीएमआरसी ने दी अनुमति, अब Delhi Metro में ले जा सकेंगे शराब की बोतले

0
Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) ने अब मेट्रो में शराब ले जाने की अनुमति दे दी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) ने अपने अधिकारिक बयान में कहा कि, दिल्ली मेट्रो के नए नियमों में बदलाव किए गए हैं। दिल्ली मेट्रो में अब प्रति व्यक्ति शराब की दो सीलबंद बोतलें ले जाने की इजाजत है। पहले ये इजाजत केवल एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन में थी।

वही पहले जो आदेश थे उसके अनुसार, दिल्ली मेट्रो में शराब ले जाने पर सख्त पाबंदी थी। हालांकि, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन में लोग शराब ले जा सकते थे। CISF और DMRC की एक कमिटी ने अपने पहले के आदेश की समीक्षा करने के बाद ये फैसला लिया है और अब से पूरे दिल्ली मेट्रो में शराब लेकर यात्रा करने पर पाबंदी हटा दी है। मतलब अब कोई भी शख्स दिल्ली मेट्रो में शराब की दो सीलबंद बोतलें ले जा सकता है।

बता दें कि, पहले की तरह ही दिल्ली मेट्रो परिसर में शराब पीने पर सख्त पाबंदी रहेगी। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो यात्रियों से यात्रा के दौरान उचित व्यवहार करने को भी कहा है। वही, सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पॉलीमैथ नाम के एक यूजर ने DMRC को टैग करते हुए ये सवाल पूछा था कि क्या ब्लू लाइन मेट्रो में शराब की बोतल ले जा सकते हैं? जिसके जवाब में DMRC ने लिखा कि ‘हां, दिल्ली मेट्रो में दो सीलबंद बोतल शराब ले जाने की इजाजत है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here