Pune: 7 साल की बच्ची का लड़के ने स्कूल के बाथरूम में किया रेप

लड़की ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया।

0
Pune

पुणे जिले के एक स्कूल में 7 साल की बच्ची से रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 साल के एक लड़के ने कथित तौर पर स्कूल के शौचालय में 7 साल की बच्ची का रेप रेप किया। इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुणे ग्रामीण पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस घटना की सूचना लड़की के परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। बुधवार को लड़की के रिश्तेदारों द्वारा पुलिस से संपर्क करने के बाद, पुणे ग्रामीण पुलिस के तहत एक पुलिस स्टेशन में इसकी एफआईआर दर्ज की गई।

पुणे के जिस पुलिस स्टेशन में नाबालिक लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, उसके एक अधिकारी ने कहा कि ये घटना दो दिन पहले स्कूल परिसर के एक बाथरूम में हुई थी। लड़की ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। अब रेप की इस घटना के आरोपी 12 साल के लड़के को किशोर न्याय बोर्ड में भेजा गया है। जबकि मामला जिला बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि लड़की और उसके परिवार के सदस्यों को परामर्श सहायता प्रदान की जा रही है।

इस पूरे मामले की वरिष्ठ पुलिस अधिकारी निगरानी कर रहे है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here