Banda: ट्रक के पीछे से बोलेरो गाड़ी टकराई, एक महिला समेत छह की हुई मौत

बोलेरो में बैठी 8 सवारियों में 6 की मौत हो गयी। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

0

उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले के बबेरु कस्बा में कमासिन मार्ग पर नो एंट्री में खड़े ट्रक के पीछे से बोलेरो गाड़ी टकरा गई। जहाँ बोलेरो गाड़ी के टकराने से उसके परचखे उड़ गए। बोलेरो में बैठी 8 सवारियों में 6 की मौत हो गयी। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की खबर से घर परिवार में कोहराम मच गया है।

घटना बबेरु के कमासिन मार्ग पर परईया दाई के पास की है। कमासिन थाना अंतर्गत ग्राम तिलौसा निवासी मुशाहिद पुत्र मुजाबुर्रहमान को बिजली का करेंट लग गया था, जिसका उपचार कराने बबेरु बोलेरो गाड़ी से आ रहे थे। रात लगभग 8 बजे बबेरु के परईया दाई के पास नो एंट्री में खड़े ट्रक पर पीछे से बोलेरो गाड़ी टकरा गई।

जहाँ बोलोरो में सवार मुशाहिद पुत्र मुजाबुर्रहमान 15 वर्ष , शायरा बानो पत्नी मुजाबुर्रहमान 35 वर्ष, कैफ पुत्र चिक्की 20 वर्ष, शकील पुत्र नासिर 25 वर्ष की बोलेरो गाड़ी में दबकर मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके में पुलिस पहुची, गाड़ी के अंदर दबे मृतकों को बाहर निकलवाया। वही चालक हासिम पुत्र अकबर गाड़ी में फंसा कराह रहा था, गैस कटर मशीन से गाड़ी की खिड़की कटवाकर उसे निकाला गया।

घायल जाहिद औऱ हासिम को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की खबर सुनकर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सीएचसी आकर घटना की जानकारी लिया। वही पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here