Banda: बकरीद की नमाज हुई अदा, लोगो ने एक -दूसरे को दी बधाई

बाँदा जिले में बकरीद के त्यौहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में हजारों की संख्या में नमाज अदा कर अल्लाह से मुल्क की सलामती, शांति व सद्भाव की दुआएं मांगी।

0

Banda News: 29 जून यानि गुरूवार के दिन पूरा देश बड़ी धूमधाम से बकरीद का त्यौहार मनाया। वही उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले में बकरीद के त्यौहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में हजारों की संख्या में नमाज अदा कर अल्लाह से मुल्क की सलामती, शांति व सद्भाव की दुआएं मांगी। जिसके बाद सभी एक- दूसरे से मुलाक़ात कर बकरीद की बधाई और शुभकामनाये भी दिए।

वही प्रशासन ने ईदगाह सहित सभी मस्जिदों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी कर रखे हैं और प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी से जुटा रहा। जहाँ नमाज के बाद बड़ी संख्या में हिंदू भाईयो ने भी ईदगाह पहुंचकर गले मिलकर नमाजियों को बकरीद की बधाई दी। इस मौके पर डीएम एसपी सहित जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे और एक -दूसरे को बकरीद की बधाई दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here