Banda: जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग महिला की दबंगों ने की पिटाई

0
Banda

यूपी के बाँदा में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जहाँ महिला के घायल होने के बाद जसपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उसके बाद महिला की स्थिति ठीक न होने पर जिला अस्पताल बाँदा में रेफर कर दिया गया।

आपको बता दे कि बाँदा जनपद के फतेहपुर के ललौली थाना ग्राम तपनी निवासी शिवबली कोरी पुत्र रामनाथ अपनी बुजुर्ग मां को लेकर ननिहाल बढ़ेगाँव काकरहा थाना पैलानी जनपद बांदा जा रहा था तभी कुछ दबंग ननिहाल पक्ष से पारिवारिक लोगो ने रास्ते मे हमला कर दिया।

बुजुर्ग महिला के बड़े बेटे ने बताया कि हमारी माता जी अपने पिता के अकेली लड़की थी। जिससे नाना की मृत्यु के बाद जमीन माता जी के नाम आ गई है। जिससे परिवारिक लोग हमेसा गाली गलौज करते रहते है। जमीनी विवाद को लेकर के जान से मारने की नियत से जान लेवा हमला कर दिया। जिसमें बुजुर्ग महिला सावित्री को गंभीर चोटें आई हैं। जिसमे पैर और हाथ फैक्चर बताए जा रहे हैं।

जिसकी सूचना थाना पैलानी में दी गई है। परिजनों की तहरीर के हिसाब से 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है लेकिन परिजनों का आरोप है की उक्त लोगो को पुलिस आभी तक गिरफ्तार नहीं की है। पीड़ितों ने मांग की है कि उक्त लोगो को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाये साथ ही उक्त लोगो से उनकी माता सहित परिवार के सदस्यों की रक्षा की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here