Ballia: उच्च न्यायालय के आदेश पर पोखरे की भूमि अतिक्रमण को लेकर जल्द खाली करने का नोटिस

0
Ballia

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया के बेलहरी ब्लाक के बहादुरपुर गांव में उच्च न्यायालय के आदेश पर हुए पोखरे की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर 15 जुलाई तक खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। सदर तहसीलदार ने बहादुरपुर के भूमि प्रबंधन समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखकर अवैध रूप से हुए अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया है।

इस क्रम में पोखरे सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मुनादी कराकर नोटिस दिया है। ग्राम प्रधान अजय कुमार चौबे ने बताया कि, सरकारी पोखरे की जमीन पर 20 से 25 मकान बना है। उन लोगों को जमीन खाली करने के लिए 15 जुलाई तक आदेश दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि, उनमे जो गरीब लोग है, उन लोगों को कही और जगह दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here