Madhya Pradesh: पति ने सिलबट्टा मारकर की पत्नी की हत्या

हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

0
Madhya Prades

28 जून की देर रात मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सनसनी फैल गई। यहां एक शख्स ने सिलबट्टे से पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। घटना संजीवनी नगर थाना इलाके की राजुल सिटी में हुई। दंपति 15 दिन पहले यहां किराए पर रहने आए थे। पुलिस का मानना है कि घरेलू झगड़े के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। हत्या के बाद पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। उसने हत्या में इस्तेमाल सिलबट्टे को जब्त कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसएफएल ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए है।

जानकारी के मुताबिक, किसी शख्स ने संजीवनी नगर थाना इलाके को फोन कर सूचना दी कि राजुल सिटी में एक शख्स ने पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही सीएसपी प्रतिष्ठा राठौर सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाका सील कर दिया। सीएसपी राठौर ने बताया कि संजीवनी नगर थाना इलाके के अंतर्गत राजुल सिटी में एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस, एसएफएल और फिंगर प्रिंट की टीमें यहां पहुंची।

सीएसपी राठौर ने बताया कि हम लोगों ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली। हत्या के बाद आरोपी पति भागने की फिराक में था। लेकिन, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि कारण क्या था। आरोपी का नाम नंदकिशोर विश्वकर्मा है। वह 39 साल का है। ये लोग यहां किराए से रह रहे हैं। पत्नी का नाम सुमन विश्वकर्मा है।

पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद

पुलिस ने बताया कि आरोपी नंदकिशोर विश्वकर्मा मूलतः सोनपुर-सुंदरपुर का रहने वाला है। यह इलाका खमरिया थाना के अंतर्गत आता है। उसके दो बच्चे भी हैं। उसकी शादी साल 2007 में सुमन से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। कई बार विवाद इतना बढ़ जाता था कि परिजनों के अलावा पड़ोसियों तक को दखल देनी पड़ती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here