किसानों की विरोध-प्रदर्शन के बीच आम लोगों की बढ़ी मुश्किलें

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा परिचौक से नोएडा की तरफ़ जाने वाले रास्ते को भी बंद किया गया है।

0

संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) के नेतृत्व में चल रहे किसानों के विरोध-प्रदर्शन ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़कों पर गाड़ियों के पहिए जाम हो चुके हैं। जहां मिनटों में पूरा होने वाले सफ़र के लिए घंटों का समय लग रहा है। सड़कों पर गाड़ियां धीरे -धीरे चल रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा परिचौक से नोएडा की तरफ़ जाने वाले रास्ते को भी बंद किया गया है।

हालांकि सड़कों पर पुलिस भी तैनात है लेकिन जाम के आगे पुलिस की तैयारी कम पड़ गई है। बता दें कि नोएडा में किसानों ने प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्ट का ऐलान किया था। इसके बाद से ही भीषण जाम लगने की आशंका जताई जाने लगी थी और हुआ भी यही। जहाँ नोएडा की सड़के अब जाम हो चुकी हैं। दिल्ली और ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने वाला ट्रैफिक थमा हुआ है।

बता दें कि नोएडा में पुलिस ने धारा-144 लागू कर दी है। इसके साथ ही जिले की सभी सीमाएं भी अगले 24 घंटे के लिए सील कर दी गई हैं। डीआईजी और एडिशनल सीपी शिवहरी मीना ने बताया कि सभी सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात है। इसके साथ ही आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो, इसका भी ख्याल रखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here