इटावा: बंदरों के वजह से गर्म पानी के चपेट में आए तीन लोग

0
Etawah monkey attack

यूपी के इटावा (Etawah) में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके वजह से बंदरों ने परिवार के ऊपर हमला कर दिया और गर्म पानी परिवार के ऊपर गिर गया। जिससे वह झुलस। जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

बंदरो के वजह से जनता परेशान

इटावा (Etawah) जिले में बंदरों का आतंक इस कदर देखने को मिल रहा है कि लोग बंदरों के आतंक के वजह से काफी परेशान है। बंदरों का आतंक आज फिर से देखने को मिला जहां बंदरो ने एक परिवार के ऊपर गर्म पानी फैला दिया जिससे वह बुरी तरीके से झुलस गए। बताते चलें कि मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कहारन पुल का है। यहां परिवार के लोग घर पर मौजूद थे तभी अचानक से बंदर आ गए और गैस स्टोव पर गर्म हो रहे पानी को फैला दिया जिसकी चपेट में तीन लोग आ गए जिन्हें उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा।

शादी समारोह में शामिल होने आये थे लोग

कोतवाली इलाके के कहारन पुल के पास में बंदरों के द्वारा गर्म पानी फैलाने के मामले में बताया गया कि घर पर शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था और रिश्तेदार शादी समारोह के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आए हुए थे। तभी अचानक से बहुत बंदर सामने आ गए जिनसे बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे तभी अचानक से गर्म पानी तीन लोगों के ऊपर गिर गया। जिसमें दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं जिन्हें उपचार के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां उनका लगातार इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here