इटावा: लोकसभा चुनाव से पहले दो अभियुक्त दो तमंचे के साथ गिरफ्तार

0

यूपी के इटावा (Etawah) में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस ने दो अभियुक्त को दो तमंचे के साथ गिरफ्तार करने का काम किया है। दोनों अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की और जेल पहुंचाया।

तमंचे के साथ खड़े थे दोनों आरोपी पहुंच गई पुलिस

इटावा (Etawah) जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस लगातार अपराधी घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों को पकड़ने का काम कर रही है। ऐसा ही कुछ उसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत देखने को मिला। यहां पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी तभी सूचना मिली कि दो तमंचे के साथ में दो व्यक्ति समथर चौराहे पर खड़े हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का काम किया। पकड़े गए दोनों अभियुक्त की तलाशी ली गई तो उनके पास से दो अवैध तमंचे बरामद किए गए।

पकड़े गए अभियुक्तो को भेजा गया जेल

उसराहा पुलिस के द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किए जाने के मामले में पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम के बारे में बताया एक का नाम सुरेंद्र कुमार और दूसरे का नाम अमित कुमार निकला। पकड़े गए दोनों अभियुक्त की तलाशी ली गई तो उनके पास से दो अवैध तमंचे निकले पांच जिंदा कारतूस बरामद किए। पकड़े गए अभियुक्तों पर आरोप है कि वह किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उन्हें पकड़ने का काम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here