पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने की तारीख बढ़ी

पैन-आधार (PAN-Aadhaar) लिंक कराने की समय सीमा 30 जून, 2023 तक बढ़ा दी गई है।

0
6

केंद्र सरकार ने पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक कराने की तारीख बढ़ा दी है। मिली जानकरी के मुताबिक, पैन-आधार (PAN-Aadhaar) लिंक कराने की समय सीमा 30 जून, 2023 तक बढ़ा दी गई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes) ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

इसको लेकर PIB ने ट्वीट कर कहा है कि, टैक्सपैयर्स को थोड़ी राहत देते हए आधार को पैन से लिंक कराने की अंतिम तारीख 30 जून 2023 तक के लिए आगे बढ़ा दी गई है।

आपको बता दें कि, इससे पहले, पैन कार्ड (PAN Card) और आधार कार्ड (Aadhaar Card) को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 थी, लेकिन अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है। तो आपको 3 महीने तक का समय दिया जा रहा है। वहीं, अगर आप इस डेडलाइन तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करते हैं तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here