मौनी रॉय की तस्वीर देख फैंस ने की जमकर तारीफ

अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज के कारण सुर्खियों में बनी रहने वाली मौनी रॉय ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसको देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

0

टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की कई अपडेट पैंस के साथ साझा करती रहती हैं। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं। अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज के कारण सुर्खियों में बनी रहने वाली मौनी ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसको देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

अभिनेत्री मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वो आदियोगी शिव के दर्शन करती नजर आ रही हैं। 38 साल की एक्ट्रेस जिसने टीवी ही नहीं बड़े पर्दे पर भी खूब जादू दिखाया है। अपने किरदारों से लोगों का दिल जीतने में मौनी कभी कोई कसर नहीं छोड़ती है।

मौनी रॉय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भगवान शिव और दोस्तों के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों में मौनी रॉय कोयंबटूर के आदियोगी शिव प्रतिमा के दर्शन करती नजर आ रही हैं। टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल मौनी को इन तस्वीरों में शिव भक्ति में लीन देखा जा सकता है। एक तस्वीरे में एक्ट्रेस महादेव का जल अभिषेक करते नजर आ रही हैं।

आदियोगी प्रतिमा के सामने पोज देते हुए भी मौनी ने फोटो शेयर की है। मौनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस को पिंक कलर के सूट में देखा जा सकता है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘तुम मेरे आदि, तुम ही मेरे अनंत, शिव शिव।’ मौनी रॉय ने अपने भोले बाबा के दरबार से कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें किसी में वो शिव जी की भक्ति में डूबी हुई तो कभी आराधना तो कभी जल अभिषेक करती हुई नजर आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here