उधमपुर: कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, चार लोगो की मौत

0
Udhampur

उधमपुर जिले में रविवार तड़के एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक दंपति और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गई। जम्मू से यह परिवार कश्मीर जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना आधी रात के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिकरी के पास सालोर में हुई।

जानकारी के अनुसार, ट्रक ने निजी कार को टक्कर मार दी, जो बाद में दूसरे ट्रक से टकरा गई, जिससे एक दंपति और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोषी चालक को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है, जो दुर्घटना के बाद मौके से फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here