Kanpur: बेकाबू होकर पेड़ से टकराई कार, 4 की मौत, 5 घायल

हादसे में भाई-बहन समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।

0
Uttar Pradesh

कानपुर देहात में गुरुवार की सुबह गजनेर थाना क्षेत्र के हृदयपुर पामा के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में भाई-बहन समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। वे सभी एक समारोह में शामिल होने के लिए बिधूना औरैया से गजनेर भैथाना गांव जा रहे थे।

घटना की जानकारी पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से सभी को हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। गजनेर के भैथाना निवासी राजपाल सिंह के बेटे जय सिंह की 28 नवंबर को शादी थी।

बुधवार शाम जय सिंह किराए की गाड़ी लेकर बड़ी बहन प्रिया सेंगर पत्नी प्रीतम व अन्य रिश्तेदारों को लेने औरैया जिले के बंथरा बिधूना गया था। रात डेढ़ बजे के करीब वापस लौटते समय गजनेर थाना क्षेत्र के हृदयपुर पामा के पास कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई।

हादसे में भाई-बहन समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here