पैर मुड़ने की वजह से धड़ाम से गिरी सना मकबूल

एक्ट्रेस पार्टी से निकलकर पैपराजी के सामने तस्वीरें क्लिक कराने के लिए बाहर आ ही रही थीं कि एकदम से पैर मुड़ने की वजह से धड़ाम से गिर पड़ीं।

0

‘खतरों के खिलाड़ी’ टीवी का पॉपुलर स्टंट बेस्ट रियलिटी शो है। वही इस शो के सीजन 13 में सना मकबूल ने अपने हुस्न का खूब जलवा बिखेरा था। उनका सीजन काफी हिट भी रहा, लेकिन शो खत्म होने के बाद से एक्ट्रेस किसी शो में नजर नहीं आईं। हाल में ही उन्हें एक पार्टी में स्पॉट किया गया था। एक्ट्रेस को इस पार्टी में ऊप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ा। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस सना मकबूल बुरी तरह गिरती नजर आ रही हैं।

हाल ही में सामने आए वीडियो में सना मकबूल हाई पेंसिल हील और डेनिम बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। सना मकबूल का स्टाइल काफी स्मार्ट था, लेकिन उनके लिए मुसीबत बन गया। एक्ट्रेस पार्टी से निकलकर पैपराजी के सामने तस्वीरें क्लिक कराने के लिए बाहर आ ही रही थीं कि एकदम से पैर मुड़ने की वजह से धड़ाम से गिर पड़ीं। एक्ट्रेस सना मुंह के बल गिरी और उन्हें तीन-चार लोग संभालते भी नजर आए। गिरने के बाद एक्ट्रेस को सहारे से उठाया गया। खड़े होते ही सना ने मुस्कुराते हुए तस्वीरें क्लिक कराई और खुद को संभालती दिखीं। इस दौरान जब एक पैपराजी ने चोट लगने की बात पूछी तो एक्ट्रेस ने जवाब में कहा कि उन्हें जोर से चोट लगी है।

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग सना मकबूल के कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई फैंस चिंता जाहिर कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने पैपराजी की आलोचना भी की है। वहीं एक फैन ने लिखा, ‘सना को काफी चोट लगी होगी।’ वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘एक्ट्रेस के जज्बे की दाद देनी पड़ेगी, फट से उठकर मुस्कुराने लगीं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here