टी.आर.बी.जवानों के ऊपर गुजरात राज्य सरकार की गिरि गाज

0
TRB jawans

गुजरात राज्य में ट्रैफिक मदद को लेकर टी.आर.बी. जवानों (TRB jawans) की नियुक्ति की गई थी। पिछले कई वर्षों से टी. आर .बी . 9000 हजार जवान मानदेय पर ट्रैफिक विभाग की सेवा दे रहे है, लेकिन वही राज्य सरकार ने प्रपत्र आदेश जारी कर दिया कि जितने भी टी .आर. बी. के सेवा निवृत जवान है। उनको सेवा से मुक्त जायेगा जो दस साल, पांच साल और तीन साल से अधिक कार्यरत है। आपको बता दें कि 10 साल के कर्मचारियों को 30 नवंबर 2023 को, 5 साल के कर्मचारियों को 31 दिसंबर 2023 को और 3 साल के कर्मचारियों को 3 मार्च 2024 को टी.आर.बी. नौकरी से निकाल दिया जायेगा।

इसी संदर्भ में टी.आर.बी. जवानों (TRB jawans) ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कर अपनी संवेदना को जाहिर किया है कि इतने समय से हम लोग राज्य सरकार की सेवा देते आ रहे है। हम सब जवानों के साथ अन्याय हो रहा है। हम लोगों को न्याय चाहिए। अब हम लोग कहाँ जायेगे और कौनसा काम करेगें? वही ट्रैफिक बिग्रेड की महिलाएं रोती हुई नजर आई कि इस नौकरी से हमारे परिवार का पालन पोषण हो रहा था। अब हम लोग क्या करेगें और किसके सहारे अपने परिवार का ध्यान रखेंगे।

टी.आर.बी. (TRB jawans) के जितने जवान थे सभी इस नौकरी को लेकर बहुत परेशान थे। वही मीडिया से मुखातिब होते हुए अपनी बातों को बताया कि इस प्रकार का जो परिपत्र जारी किया गया है। वह गलत है। आखिरकार हम सब कहां जाएंगे। सरकार कोई रोजगार भी नही निकाल रही है। हम लोगों का सहारा कौन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here