जागरुकता हेतु बांदा जनपद में शुरू किया जा रहा है विशेष जागरुकता अभियान

0

Banda: कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के निवारण एवं रोकथाम हेतु पुलिस लाइन बांदा में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा व क्षेत्राधिकार सदर द्वारा विभिन्न प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक बांदा (Banda) श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के संबंध में जागरुकता लाने तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने हेतु पुलिस लाइन बांदा (Banda) में आज दिनांक 22.11.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री लक्ष्मी निवास मिश्र की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रत्येक थानों एवं शाखाओं से महिला आरक्षियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में महिलाओं के साथ कार्यस्थल पर होने वाले विभिन्न प्रकार के यौन उत्पीड़न तथा इसकी रोकथाम हेतु विभिन्न कानूनी प्रावधानों के विषय में जानकारी दी गयी।

इस दौरान मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा विशाखा केस में जारी दिशा-निर्देशों तथा Prevention of Sexual Harassment Act-2013 के विस्तृत प्रावधानों के विषय में जानकारी दी गई। इस कार्यशाल को मिशन शक्ति से भी जोड़ा जायेगा, जिसके अन्तर्गत महिला आरक्षियों द्वारा विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों में कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी जायेगी ताकि कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here