कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 85वी जयंती पर किया नमन

0

Noida: समाजवादी पार्टी के संस्थापक व देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलाय सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की 85 वी जयंती नोएडा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बड़ी ही गरम जोशी के साथ मनायी गई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नोएडा सेक्टर 70 में मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को याद करते हुए हवन, भंडारे व हज़ारो कंबलो के वितरण का आयोजन किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं की आँखें मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए नम दिखायी दी।

इस मौके पर मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के करीबी रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राकेश यादव ने कहा कि नेता जी ने सिखाया कि हमेशा ज़रूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि नेता जी पूरे हिंदुस्तान के नेता थे।

कार्यक्रम का आयोजन सपा प्रदेश सचिव राकेश यादव, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र यादव, पूर्व ज़िला अध्यक्ष प्रताप चौहान, वरिष्ठ नेता दिनेश प्रधान, सुंदर यादव, वरिष्ठ नेता महेश यादव, सतपाल नेता जी, रवि शर्मा, प्रदेश सचिव विनोद यादव के द्वारा किया गया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री राकेश यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, गजराज नागर, सुभाष भाटी, जगत चौधरी, कालू यादव, नवीन भाटी, सोनिया यादव, वीरपाल आवाना, के पी यादव, नितिन यादव, नेहा पांडेय, सुशील यादव, लखन यादव व पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्त उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here