रिश्ता होने के बाद युवती ने शादी से किया इनकार

मंगेतर की हरकत का अजीब मामला सामने आया है। यहां पर रिश्ता तय हो जाने के बाद एक युवक अपनी मंगेतर के घर पहुंचा तो युवक की सारी पोल खुल गई। जिस कारण युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया।

0

यूपी के ग्रेटर नोएडा से युवक और युवती का रिश्ता हो जाने के बाद मंगेतर की हरकत का अजीब मामला सामने आया है। यहां पर रिश्ता तय हो जाने के बाद एक युवक अपनी मंगेतर के घर पहुंचा तो युवक की सारी पोल खुल गई। जिस कारण युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया। दरअसल, युवक शराब का सेवन करके अपनी मंगेतर के घर चला गया था, जिस कारण मंगेतर भड़क गई और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। मामला ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाल क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जनपद के एक गांव निवासी एक युवक का अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। वहीं रबूपुरा क्षेत्र गांव निवासी एक युवती का भी अपने पति से तलाक हो गया था। जिसके बाद एक व्यक्ति ने दोनों के परिजन को मिलवाया और तलाकशुदा युवक-युवती का रिश्ता तय कराया था। दोनों की शादी के लिए 6 दिसंबर की तारीख तय हुई थी।

बताया जाता है कि पिछले सप्ताह दुल्हन से मिलने के लिए युवक शराब के नशे में धुत्त होकर उसके गांव स्थित घर जा पहुंचा। होने वाली दुल्हन ने जब अपने मंगेतर को शराब के नशे में झूमते देखा तो वह गुस्से से लाल पीली हो गई। युवती ने मंगेतर को तत्काल गांव से चले जाने की धमकी दी शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मामला कोतवाली तक पहुंचा।

बाद में दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत बुलाई गई। पंचायत में मामले को सुलझा दिया गया। हालांकि युवती के परिजन ने आनन-फानन एक और युवक की तलाश करते हुए रिश्ता तय कर दिया और पहले जिस तिथि को शादी तय थी। अब उसी तारीख की शादी युवती की हो रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की शिकायत थाने तक आई थी, लेकिन कार्रवाई करने से पहले ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here