Rajouri में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद

सेना की स्पेशल फोर्स और पुलिस ने इस इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर अभियान शुरू किया था।

0

जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के राजौरी में सेना और पुलिस की आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों के मुताबिक इस एनकाउंटर में सेना के एक कैप्टन शहीद हो गए और तीन जवान घायल हो गए हैं। सेना की स्पेशल फोर्स और पुलिस ने इस इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर अभियान शुरू किया था। इसके बाद आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि राजौरी जिले के बाजी मॉल के जंगल में भीषण मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में सेना के एक कैप्टेन शहीद हो गए और तीन जवान घायल हो गए। बुद्धल तहसील के गुलेर-बेहरोटे इलाके में सुबह सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी करने और तलाशी अभियान (CASO) के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here